संभल के गुन्नौर कोतवाली परिसर स्थित सरकारी आवास में एक सिपाही का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सिपाही आशीष वर्मा के रूप में हुई है, जिनकी भर्ती अनुकंपा (मृतक आश्रित) के तहत हुई थी। वह अविवाहित थे और बीते दो वर्षों से गुन्नौर में तैनात थे।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है, फिलहाल किसी ठोस कारण या सुसाइड नोट की जानकारी सामने नहीं आई है।

