By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार में बड़े बदलाव की तैयारी तेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार में बड़े बदलाव की तैयारी तेज
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार में बड़े बदलाव की तैयारी तेज

Amarkesadmin
Last updated: December 31, 2025 2:02 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार दोनों स्तर पर बड़े बदलाव की आहट तेज हो गई है. नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की नियुक्ति के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी नजरें टिकी हैं. मंगलवार को सीएम आवास पर हुई कोर कमेटी की लंबी बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली रवाना हो गए. माना जा रहा है कि योगी कैबिनेट विस्तार में भूपेंद्र चौधरी की सरकार में वापसी हो सकती है साथ ही साथ 6 नए चेहरे मंत्री बनाए जा सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन पुनर्गठन पर मंथन चला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में प्रस्तावित विस्तार के स्वरूप पर सहमति बन गई है. बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बनने के बाद संघ, संगठन और सरकार की पहली बैठक थी. इस बैठक में एक दूसरे का परिचय भी हुआ.

भूपेंद्र चौधरी को मंत्री बनाने की चर्चा तेज

भरोसेमंद सूत्र बताते हैं कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित आधा दर्जन विधायकों को मंत्री बनाने पर गंभीर विचार किया गया. 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरणों को साधने पर विशेष जोर दिया गया. इसी फॉर्मूले पर संगठन के पुनर्गठन की भी रूपरेखा तैयार की गई.

बैठक के बाद पंकज चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां वे हाईकमान के सामने कोर कमेटी की चर्चा और प्रस्तावों की जानकारी देंगे। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही मंत्रिमंडल विस्तार पर अमल हो सकता है। माना जा रहा जनवरी या फरवरी 2026 तक विस्तार की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि खरमास के बाद शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे.

6 नए चेहरे की हो सकती है एंट्री

योगी सरकार में वर्तमान में 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 तक जगह है. ऐसे में 6 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं. पूर्व में हुई चर्चाओं में जाट नेता भूपेंद्र चौधरी की कैबिनेट में वापसी लगभग तय मानी जा रही है, साथ ही क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के लिए अन्य नामों पर भी मंथन चल रहा है.

राजनीतिक हलकों में इस विस्तार को मिशन-2027 की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाजपा सरकार और संगठन दोनों में संतुलन साधकर विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले का मुकाबला करने की रणनीति पर काम कर रही है. आने वाले दिनों में दिल्ली से अंतिम फैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल देखने को मिल सकती है.

UP में हड़ताल पर एस्मा लागू
दरोगा को धमकाने पर सीओ ने किसान नेता को लताड़ा, सेंट्रल मार्केट प्रकरण में कलक्ट्रेट पर चल रहा था धरना
दिल्ली आंदोलन ने बदली दिशा, जंतर-मंतर पर फिर धरना
सायनी घोष विवाद पर कीर्ति आज़ाद का तीखा बयान
41 साल पुराने लूट मामले में दो आरोपी बरी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Yogi Government मिशन शक्ति केंद्रों को करेगी सशक्त, 1600 केंद्रों को स्कूटी और मोबाइल की सौगात
Next Article बिलारी में महिलाओं के लिए विशेष अस्थायी रैन बसेरे का शुभारंभ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?