By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: लालगोपालगंज स्टेशन पर पायलट की जिद: फाटक गिरा, रेल यात्री परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > लालगोपालगंज स्टेशन पर पायलट की जिद: फाटक गिरा, रेल यात्री परेशान
उत्तर प्रदेशराज्य

लालगोपालगंज स्टेशन पर पायलट की जिद: फाटक गिरा, रेल यात्री परेशान

Amarkesadmin
Last updated: December 25, 2025 12:26 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

प्रयागराज। कल्पना कीजिए, आप भीषण ठंड या काम की थकान में घर की ओर बढ़ रहे हैं और सामने रेलवे फाटक गिर जाए। आप इंतज़ार करते हैं कि ट्रेन गुज़रे और रास्ता खुले, लेकिन ट्रेन खड़ी की खड़ी रह जाए। इसलिए नहीं कि सिग्नल लाल है, बल्कि इसलिए क्योंकि ड्राइवर साहब नाराज हैं।

लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा ही वाकया हुआ, जो किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं था। यह कहानी है अप ऊंचाहार’ मालगाड़ी और उसके लोको पायलट की, जिसने रेलवे के सिस्टम को पटरी पर ही ठेंगा दिखा दिया।

पं. दीनदयाल स्टेशन से फाफामऊ होते हुए अप ऊंचाहार जा रही मालगाड़ी शान से लालगोपालगंज पहुंची। तभी कंट्रोल से फरमान आया कि लखनऊ इंटरसिटी आ रही है, उसे रास्ता दो। सहायक अधीक्षक दिलीप कुमार ने आदेश का पालन किया और मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा कर दिया।

इंटरसिटी आई और एक मिनट बाद फुर्र से निकल गई। नियम के मुताबिक अब मालगाड़ी को चलना था, लेकिन यहीं हुआ असली ट्विस्ट। जैसे ही हरी झंडी दिखाई गई, लोको पायलट ने हाथ खड़े कर दिए। पायलट का तर्क सीधा और सपाट था ‘मेरी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है, मैं ओवरटाइम कर रहा हूं और अब आप लोगों ने मुझे प्लेटफार्म पर रोककर मेरी नाराजगी और बढ़ा दी है। मैं 9:30 घंटे से अधिक समय से लगातार मालगाड़ी चल रहा हूं। अब बर्दाश्त से बाहर है।’

बस फिर क्या था इंजन खामोश हो गया। वहां सवा घंटे तक जो मंजर दिखा, वह रोचक भी था और झुंझलाहट भरा भी। पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक गिरा रहा। जेठवारा मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लोग परेशान हो गए, हार्न बजाते रहे, लेकिन पायलट साहब अपनी जिद पर अड़े रहे।

स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कुंडा से आरपीएफ बुलाई गई, स्थानीय पुलिस पहुंची। खाकी वर्दी वालों ने पायलट को समझाने की कोशिश की, मिन्नतें कीं, थोड़ा रौब भी झाड़ा, लेकिन नाराज’ पायलट का दिल नहीं पसीजा। करीब एक घंटे 17 मिनट तक लालगोपालगंज का पश्चिमी फाटक पूरी दुनिया से कटा रहा। राहगीर समझ नहीं पा रहे थे कि ट्रेन खराब है या ड्राइवर का मूड।

आखिरकार, मामला बड़े अफसरों (कंट्रोल) तक पहुंचा। फोन पर लंबी मान-मनौव्वल हुई। जैसे किसी रूठे हुए रिश्तेदार को मनाया जाता है, वैसे ही पायलट को मनाया गया। तब कहीं जाकर दोपहर 12:43 बजे इंजन ने फिर से हुंकार भरी और मालगाड़ी रवाना हुई।

यह घटना भले ही पढ़ने में किसी कॉमेडी फिल्म जैसी लगे, लेकिन यह रेलवे की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। एक तरफ लोको पायलटों पर काम का भारी दबाव और उनकी थकान है, जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है।

वहीं दूसरी तरफ, सिस्टम की ऐसी जिद कि मालगाड़ी को प्लेटफार्म पर रोककर घंटों पब्लिक को बंधक बना दिया जाए। तो अगली बार जब आप फाटक पर रुकें, तो प्रार्थना कीजिएगा कि अंदर बैठा पायलट अपनी ड्यूटी की घड़ी और मूड, दोनों को दुरुस्त रखे। डीआरएम लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

गोरखपुर में 8,500 करोड़ का अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट, औद्योगिक विकास को नई रफ्तार
सम्भल के विद्यार्थियों के लिए पाँच दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट का शुभारंभ
थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
सीमा विस्तार वाले शहरी क्षेत्रों के विकास पर 900 करोड़ रुपये
शौर्य यादव के जन्मदिन पर मिले अपार प्रेम हेतु धन्यवाद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रुदायन में संत खटपटिया महाराज की 32वीं पुष्यतिथि पर भव्य धार्मिक महोत्सव शुरू
Next Article बदायूं में पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक ली
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?