आज नगर पंचायत मीरगंज, जनपद बरेली में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में माननीय विधायक जी, उपजिलाधिकारी (SDM) महोदया, तहसीलदार महोदय, अधिशासी अधिकारी महोदया, सभासदगण, नगर पंचायत एवं तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों के उत्साह से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳
नगर पंचायत मीरगंज में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन
Leave a Comment

