पप्पू यादव और पत्रकार अमन चोपड़ा के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो चर्चा में है।
इंटरव्यू के दौरान अमन चोपड़ा ने पप्पू यादव से उन पर लगे आरोपों को लेकर सवाल किया। जवाब में पप्पू यादव ने अपनी पारिवारिक जमीन का जिक्र करते हुए पलटवार किया और कहा कि उनके परिवार के पास 9000 बीघा जमीन है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ साधुओं पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए दावा किया कि वे जितना लूटते हैं, उतना वे रोज़ लोगों में बांट देते हैं।

