संभल के ग्राम लहरावन के पास एनएच-509 पर सड़क धंसने से 2 अगस्त 2026 को हुई सड़क दुर्घटना के मामले में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने एनएचएआई के ठेकेदार और सुपरविजन कंसल्टेंट को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले में जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

