(संवाददाता मनीष शर्मा )
चन्दौसी । शुक्रवार को श्रावण मास के आगामी सोमवार व कावड़ यात्रा लेकर शिवालय में जल चढ़ाने व दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत, मूंछों वाले शिव मंदिर सीता आश्रम का कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने, अपनी पुलिस के साथ भ्रमण किया, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की क्रियाशीलता एवं ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिसकर्मी व कर्मचारियों की स्थिति को पहले से दुरुस्त कर लिया जाय । इंस्पेक्टर चंदौसी भ्रमण करने पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस अवसर पर शहर कोतवाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।

