By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने की महिला जनसुनवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने की महिला जनसुनवाई
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने की महिला जनसुनवाई

Amarkesadmin
Last updated: July 23, 2026 3:25 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

महिलाओं की शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, गौतमबुद्धनगर में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें आयोग के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित कुल 19 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण एवं उत्पीड़न जैसे मामले शामिल थे। इनमें 08 महिलाएं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुईं, जिनकी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए 08 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
जनसुनवाई के दौरान माननीय सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शेष सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर अनुश्रवण करते हुए उनका समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, सहानुभूति और मानवीय दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है। कई बार महिलाएं सामाजिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अपनी पीड़ा खुलकर व्यक्त नहीं कर पाती हैं, ऐसे में अधिकारियों का दायित्व है कि वे उन्हें विश्वास में लेकर उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस विभाग, महिला कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में आने वाली प्रत्येक महिला फरियादी के साथ सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए।
माननीय सदस्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। आयोग इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है ताकि किसी भी महिला को उत्पीड़न या अन्याय का सामना न करना पड़े तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत माननीय सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने महामाया बालिका इंटर कॉलेज, सेक्टर-44, नोएडा पहुंचकर छात्राओं के साथ “शक्ति संवाद” कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा उपलब्ध कानूनी एवं शासकीय सहायता का आवश्यकतानुसार लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह, एडीसी जितेंद्र मोर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

दिल्ली: बारातियों ने Swiggy डिलीवरी बॉय को दिया प्यार और ₹1000 की टिप
वन महोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विकासखण्ड बनिया खेड़ा के पीएम श्री विद्यालय भुलावई में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर में यातायात अभियान, 1843 वाहनों के चालान
संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रतियोगिता में मेधावियों का सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पेपर लीक मुद्दे पर रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला
Next Article पोषण योजनाओं की समीक्षा, डीएम मेधा रूपम ने दिए निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?