उत्तर प्रदेश विधान सभा में माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी आज लखनऊ के रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में आयोजित “चन्द्रभानु गुप्त राष्ट्र गौरव सम्मान-2026” समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जी ने चन्द्रभानु गुप्त जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

