शिक्षकों एवं उनके परिवार हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹500000 तक के मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध की गई है और संपूर्ण प्रदेश में लगभग 12 लाख शिक्षकों को इस सुविधा से लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह एवं भाजपा नेता सुभाषचंद्र गुप्ता द्वारा लगभग 50 लाभान्वितों को उपचार कार्ड उपलब्ध कराए गए।

