Sambhal 100 करोड़ की ग्रामसभा जमीन पर महाघोटाला! पूर्व EO समेत 32 नामजद, पूर्व चेयरमैन के दामाद-पांच भतीजे और बसपा नेता के तीन बेटे भी घेरे में
सम्भल के थाना रायसत्ती क्षेत्र में ग्राम सभा की करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर कथित फर्जीवाड़ा कर कब्जा करने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। राजस्व लेखपाल स्पर्श गुप्ता की तहरीर पर 32 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

