By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बिसौली में शंकराचार्य की गौ रक्षा यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बिसौली में शंकराचार्य की गौ रक्षा यात्रा
उत्तर प्रदेशराज्य

बिसौली में शंकराचार्य की गौ रक्षा यात्रा

Amarkesadmin
Last updated: June 28, 2026 1:24 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

बिसौली। गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा लेकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यात्रा प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जनपद की बिसौली विधानसभा के बिसौली-चन्दौसी रोड मुडिया धुरे की स्थित एम जी ग्रीन रिसोर्ट पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान शंकराचार्य स्वामी १००८ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा के लिए सनातनियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के संयोजक, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का माल्यार्पण एवं गौ माता की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। यहां जनसमूह को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि वर्तमान सरकार गौ हत्या रोकने और धर्म संस्कृति की रक्षा के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। गौ संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि गौ माता केवल पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने कहा कि जो गौ माता का सगा नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं। आज हिन्दु-मुस्लिम एवं हर जाति हर समाज चाहता है कि गौ माता की हत्या बंद हो, केंद्र व प्रदेश सरकार गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दें। महाराज ने कहा कि सरकार स्वयं को संतों की हितैषी बताती है, लेकिन आज संत समाज अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा किसी राजनीतिक दल या पार्टी के समर्थन के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य गौ रक्षा और धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए जनजागरण करना है। शंकराचार्य ने कहा कि जो भी गौ रक्षा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करेगा वह उसके साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर आशीष यादव, कार्यक्रम संयोजक सतीश प्रेमी, अनिल गोस्वामी, एड. सुरेन्द्र सिंह यादव, खजाना देवी, अमित मथुरिया, विकास यादव, रूपा देवी, कल्यान सिंह, जयपाल सिंह, साहब सिंह, पंकज यादव, गौरव कुमार, सुबोध यादव, एड. राजीव यादव, एड. मोहित यादव, पिसनहरी ग्राम प्रधान ऋषिपाल यादव, ग्राम प्रधान महेश यादव, विमल यादव, जुगल किशोर गुप्ता, विकास यादव, राकेश यादव, रावेंद्र यादव, गुड्डू सैफी, अवनेश यादव, रमन यादव, सोनू दिवाकर, कपिल देव, मोनू कुमार, यशवीर यादव, मुकेश यादव, राजकुमार, महेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बिसौली विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सैदपुर पहुंचे, जहां उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यहां उन्होंने लोगों से अपील कि प्रदेश में गौ हत्या रोकने और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए जनता खुलकर आगे आए।

बिसौली के ग्राम मई बसई स्कूल में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूर्व अपराह्न : योग शिवर का आयोजन
यूपी बीजेपी में गुटबाजी पर Nitin Nabin का बड़ा बयान, एकजुटता की अपील
होली त्यौहार से पहले घटतौली रोकने प्रशासन का सख्त कदम
‘जातिवाद करने वाले दंगाइयों के हमदर्द’, सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article डिजिटल लर्निंग से कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण
Next Article अधिकतम खुदरा मूल्य मुख्य मुद्दा, केंद्र कानून बनाए- जयंत कथेरिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?