विपक्ष की तरफ से राम मंदिर चंदा गबन मामले में लगातार सरकार पर हमला किया जा रहा है, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने PM मोदी से इस मामले में चुप्पी तोड़ने की अपील की है, दिग्विजय सिंह ने कहा की ‘मैंने चेक के माध्यम से राम मंदिर में 1 लाख 11 हजार रुपये दान किए थे, PM मोदी ने स्वयं ट्रस्ट के प्रतिनिधियों को नियुक्त किया था, PM चुप क्यों हैं, इस मामले में बड़े पैमाने पर लूट हुई थी, फिर भी शुरू में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एफआईआर हाल ही में दर्ज की गई है, पुलिस को रिमांड मांगनी चाहिए थी’

