प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में एक भव्य समारोह में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया. इसके बाद उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ प्रदान किया गया. ये सम्मान पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए दिया जाता है.
प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस (गोल्डन जयंती) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर भारतीय सेना की असम रेजिमेंट की मार्चिंग टुकड़ी, भारतीय नौसेना की टुकड़ी और सैन्य बैंड ने परेड में भाग लिया.
तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 बजे से 3:30 बजे तक सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे से शाम 4:45 बजे तक उन्होंने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया। पढ़िए उनके संबोधन की प्रमुख बातें।

