महाराष्ट्र शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार (28 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. परभणी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा, “राम मंदिर कम दुकान ज्यादा हो गया है.” उन्होंने आगे कहा, “मंदिर वही बनाएंगे, कहते थे. क्यों बनवाना था अब समझ में आया है.” उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, “राम मंदिर हिंदुओं का पूजा स्थल है, लेकिन बीजेपी ने वहां दुकान खोल ली है और भगवान राम के नाम पर धंधा शुरू कर दिया है.” उन्होंने यह भी कहा, “राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की मामले सिर्फ चोरी नहीं बल्कि यह हिंदुओं और हिंदुत्व के साथ धोखा है.”

