जनपद मैनपुरी की किशनी स्थित जे.के. डेयरी प्राइवेट लिमिटेड (एम.सी.सी.) के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डी.पी. यादव जी ने सहभागिता की तथा फीता काटकर डेयरी प्लांट का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आई.आर.ओ. संस्थापक एवं युवा राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव, पूर्व विधायक एवं सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव तथा जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश यादव (एम.डी.) ने की, जबकि डेयरी प्लांट के संचालक प्रवीण यादव ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डी.पी. यादव जी ने अपने संबोधन में कहा कि डेयरी उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। ऐसे उद्योग किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करते हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रवीण यादव एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
💐 किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम। 💐

