By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: ग्राम चौपाल में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, समस्याओं के निस्तारण के दिए गए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > ग्राम चौपाल में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, समस्याओं के निस्तारण के दिए गए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

ग्राम चौपाल में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, समस्याओं के निस्तारण के दिए गए निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: June 12, 2026 1:13 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

संभल (बहजोई), 12 जून 2026

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार विकासखण्ड असमोली के ग्राम इटायला माफी में न्याय पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में ग्राम पंचायत इटायला माफी की प्रगति पुस्तिका ग्रामवासियों को पढ़कर सुनाई गई। इसके उपरान्त विभिन्न विकास कार्यक्रमों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों का सत्यापन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आशा डायरी एवं पुष्टाहार वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया गया। आशा कार्यकर्ता द्वारा ग्रामीणों गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध पुष्टाहार, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

पशुपालन विभाग की ओर से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह ने पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, देशी गाय पालन तथा बकरी पालन योजनाओं की जानकारी दी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं शादी अनुदान योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

मुख्य विकास अधिकारी ने लखपति दीदी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत अभियान तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया।

जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, समितियों में खाद की स्थिति तथा उन्नतशील बीजों के संबंध में जानकारी दी। चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान भैसोड़ा द्वारा जल निगम से संबंधित समस्या उठाई गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक अभियंता, जल निगम को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत के मार्गों एवं नालियों का निरीक्षण करते हुए ग्राम प्रधानों को नियमित सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल, सहायक विकास अधिकारी (असमोली), ग्राम पंचायत अधिकारी तथा रतपुरा, मछियारी, शीडाल माफी, नगला लीडर, सेवापुर, शाहपुर दसर एवं भैसोड़ा के ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बदायूं में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया
जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, भारत गैस एजेंसी में स्टॉक मिला सही
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अन्तर्गत शस्त्र अधिनियम से सम्बन्धित 92 मालो का निस्तारण किया गया
जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया का संदेश: जीरो ड्रॉप आउट हमारा लक्ष्य
रजिस्ट्री नियमों में बड़ा बदलाव, आधार अब सिर्फ पहचान दस्तावेज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में न्याय पंचायत स्तरीय जन चौपाल का किया गया आयोजन
Next Article बदायूं: जितेंद्र सिंह ने इस्लामनगर थाने में कार्यभार ग्रहण किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?