दिनांक 18.04.2026 को अपरान्ह 02ः15 बजे जिलाधिकारी महोदय सम्भल द्वारा वैष्णों स्वरूप भारत गैस गुन्नौर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय के साथ पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल, जिला पूर्ति अधिकारी जनपद सम्भल, श्री संजीव कुमार पूर्ति निरीक्षक गुन्नौर, श्री राजेन्द्र कुमार पूर्ति निरीक्षक ब्लॉक रजपुरा एवं श्री नकुल कुमार पूर्ति लिपिक गुन्नौर उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय गैस एजेंसी पर गैस एजंेसी प्रबंधक श्री राजवीर एवं श्री समय सिंह उपस्थित मिले। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर गैस एजेंसी के स्टॉक की सघन जांच करायी गयी। मिलान किये जाने पर स्टॉक सही पाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा गैस एजंेसी प्रबन्धक को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक लाभार्थी को गैस बुकिंग के उपरान्त नियमानुसार डी.ए.सी. (ओ.टी.पी.) नम्बर प्राप्त कर सम्बन्धित उपभोक्ता को एल.पी.जी. रिफिल उपलब्ध कराया जाये तथा अनावश्यक रूप से किसी भी उपभोक्ता को परेशान न किया जाये साथ ही गैस एजेंसी पर समस्याओं को लेकर आने वाले उपभोक्ताओं के साथ एजेंसी कर्मचारियों द्वारा शालीनता के साथ नम्रतापूर्वक व्यवाहर किया जाये तथा उनकी समस्याआंे के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये और गैस सिलेण्डर का अनाधिकृत भण्डारण व कालाबाजरी न की जाये। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा कॉमर्शियल एवं घरेलू सिलेण्डरों के मूल्य स्पष्ट रूप से गैस एजेंसी पर चस्पा करने के निर्देश देते हुये समस्त उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर एल.पी.जी. वितरित करने के निर्देश दिये गये।

