आज नक्का कुआँ मन्दिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की गहन समीक्षा की गई।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ, निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण सामग्री के उपयोग में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उक्त कार्यों का उद्देश्य मंदिर परिसर का समुचित विकास करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा एवं आकर्षण में वृद्धि हो सके।
नक्का कुआँ मंदिर परिसर के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
Leave a Comment

