By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपदसम्भल में 4.56 लाख पौधों का रोपण “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपदसम्भल में 4.56 लाख पौधों का रोपण “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेशराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपदसम्भल में 4.56 लाख पौधों का रोपण “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

Amarkesadmin
Last updated: June 5, 2026 2:25 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

सम्भल (बहजोई), 05 जून 2026
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान का आज शुभारम्भ हुआ। अभियान के अंतर्गत कुल नौ प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। प्रथम कार्यक्रम के रूप में विश्व पर्यावरण दिवस एवं “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत जनपद में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।
जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम वन विभाग एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शांति वन, बबराला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव ,नगर पंचायत बबराला के अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी वृक्षारोपण करते हुए पीपल, बरगद एवं पाकड़ के पौधे रोपित किए गए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव तथा नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय द्वारा त्रिवेणी वृक्षारोपण के अंतर्गत पीपल, बरगद एवं नीम के पौधे लगाए गए।
जिलाधिकारी का संबोधन
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए । उन्होंने कहा कि आज लगाया गया पौधा भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, पर्याप्त ऑक्सीजन तथा स्वस्थ वातावरण प्रदान करेगा। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से पॉलीथिन के उपयोग से बचने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा।

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
जनपद ने प्राप्त किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर 5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जनपद सम्भल के लिए वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग तथा नगर विकास विभाग के सहयोग से 4 लाख 56 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया। इस प्रकार 5 करोड़ वृक्षारोपण आंदोलन-2026 के अंतर्गत जनपद सम्भल ने निर्धारित लक्ष्य की सफल प्राप्ति की।
अन्य स्थानों पर भी हुआ पौधारोपण
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र सैनी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सम्भल परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत नीम, अर्जुन एवं गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया तथा अस्पताल परिसर से श्री शंकर चौराहा सम्भल तक जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
चन्दौसी रेंज के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक चन्दौसी, सीता आश्रम चन्दौसी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चन्दौसी में सहजन, आम, गुलमोहर, अमरूद, जामुन, अर्जुन, कचनार एवं नीम आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इसी क्रम में कलक्ट्रेट परिसर स्थित खनन कार्यालय में प्रभारी खनन अधिकारी शिवम कुमार द्वारा भी पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी प्रीती यादव, उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकास चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी गुन्नौर अखिलेश कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी बृजमोहन, क्षेत्रीय वन अधिकारी सम्भल मनोज कुमार, परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति अमन तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, युवा, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राम आशीष द्वारा किया गया।
**जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

छात्रा को 9.10 लाख रुपए देगी रेलवे!
सीएम धामी ने बागेश्वर में विकास परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायज़ा
दीप सराय का लोकार्पण/उद्घाटन बच्ची ने फ़ीता काट कर किया
बिसौली में नो मैपिंग वाले वोटरों की सुनवाई हुई
एसडीएम आशुतोष तिवारी का चन्दौसी में पुनः स्वागत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ग्राम मानपुर में चौपाल: विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं का हुआ समाधान
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस: मुरादाबाद में एक दिन में लगाए गए 4.14 लाख पौधे, एक पेड़ जीवनकाल में देता है 50 लाख का रिटर्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?