By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा विनोबा सेवा आश्रम वृद्धाश्रम में अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वीर सावरकर जयंती भी मनाई गई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा विनोबा सेवा आश्रम वृद्धाश्रम में अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वीर सावरकर जयंती भी मनाई गई
उत्तर प्रदेशराज्य

मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा विनोबा सेवा आश्रम वृद्धाश्रम में अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वीर सावरकर जयंती भी मनाई गई

Amarkesadmin
Last updated: May 28, 2026 1:50 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा आज विनोबा सेवा आश्रम वृद्धाश्रम में अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सेवा, संवेदना, सामाजिक जिम्मेदारी एवं बुजुर्गों के सम्मान के प्रति जागरूक करना रहा। इसी दौरान वीर सावरकर जयंती भी मनाई गई तथा उनके राष्ट्रभक्ति एवं त्यागमय जीवन से युवाओं को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माय भारत वॉलिंटियर्स ने वृद्धजनों से संवाद कर उनके जीवन अनुभवों को सुना तथा वृद्धजनों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें फल, जूस एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की।
वॉलिंटियर्स ने कहा कि वृद्धाश्रम आकर उन्हें जीवन की वास्तविक संवेदनाओं को समझने का अवसर मिला। यहां आकर यह महसूस हुआ कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे समाज में जागरूकता फैलाएंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे ताकि भविष्य में किसी भी बुजुर्ग को अकेलेपन या उपेक्षा के कारण वृद्धाश्रम जाने की आवश्यकता न पड़े।
विनोबा सेवा आश्रम के अध्यक्ष रमेश भैया ने कहा कि मेरा युवा भारत द्वारा युवाओं को वृद्धाश्रम में लाकर सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों का व्यवहारिक अनुभव कराया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को बुजुर्गों के प्रति सम्मान, अपनापन और जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि परिवारों में संस्कार और संवेदनाएं मजबूत हों तो वृद्धाश्रमों की आवश्यकता बहुत कम रह जाएगी।
मेरा युवा भारत के उप निदेशक माहे आलम ने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल शैक्षिक रूप से सक्षम बनाना नहीं बल्कि सामाजिक और नैतिक रूप से भी जागरूक बनाना है। अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम युवाओं को समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन को नजदीक से समझने और सेवा भाव विकसित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं को समझा तथा बुजुर्गों के जीवन संघर्ष, अनुशासन, धैर्य और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को निकट से सीखा। वीर सावरकर जयंती के अवसर पर उनके साहस, राष्ट्रप्रेम और त्याग को याद करते हुए युवाओं ने राष्ट्र एवं समाज सेवा का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर आश्रम की संरक्षक विमला बहन , डीपीओ नमामि गंगे विनय सक्सेना, ओपी अग्निहोत्री,मानवता वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अमित श्रीवास्तव, अंशिका गुप्ता, दिव्यांशी मिश्रा, सहित अनेक माय भारत वॉलिंटियर्स एवं आश्रम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड और निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
कलक्ट्रेट बहजोई में सीएम डैशबोर्ड और राजस्व विभाग की व्यापक समीक्षा
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा आयोजित स्लम क्षेत्र के बच्चों हेतु 5 दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का समापन
जिला स्तरीय बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की प्रगति पर जोर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
Next Article बढ़ती महंगाई ने बढ़ाई चिंता, नौकरीपेशा वर्ग की जेब पर दबाव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?