यूपी में नौतपा का आज यानी गुरुवार को चौथा दिन है। सुबह से प्रदेशभर में तेज हवा चल रही है और बादल छाए हैं। आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 24 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

