By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बारह साल विश्वास और विकास के, जनता के भरोसे की पहचान बने :- राजीव कुमार गुप्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बारह साल विश्वास और विकास के, जनता के भरोसे की पहचान बने :- राजीव कुमार गुप्ता
उत्तर प्रदेशराज्य

बारह साल विश्वास और विकास के, जनता के भरोसे की पहचान बने :- राजीव कुमार गुप्ता

Amarkesadmin
Last updated: May 28, 2026 1:48 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

05 जून से 21 जून तक भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संपर्क और संवाद का अभियान चलाएंगे :- राजीव कुमार गुप्ता

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकास और जनकल्याण का संदेश लेकर पहुंचेगा गांव-गांव :- राजीव कुमार गुप्ता

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय :- महेश चंद्र गुप्ता

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का महाअभियान, 05 से 21 जून तक जिलेभर में होंगे जनसंपर्क, जनकल्याण और व्यापक कार्यक्रम

05 जून से 21 जून तक भाजपा द्वारा जिलेभर में होंगे जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर आगामी 05 जून से 21 जून 2026 तक चलने वाले “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को लेकर आयोजित जिला कार्यशाला को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12वर्ष भारत के स्वाभिमान, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जा रहे है। इन वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान एवं युवाओं के सशक्त भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान संगठन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। 13 जून को जिला स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जन कल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें विभिन्न सरकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिनमें समाज के प्रबुद्ध एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं 17 जून को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे आमजन सरकार के विकास कार्यों से अवगत हो सकें। उन्होंने आगे बताया कि 18 एवं 19 जून को किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित की होगी, जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पादों, तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विशेषज्ञों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 08 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत समाज के प्रबुद्ध एवं विशिष्ट लोगों से संपर्क किया जाएगा। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान को गति दी जाएगी तथा स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा यह अभियान के अंतर्गत विकास कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं के स्थलों का भ्रमण भी किया जाएगा, जिससे जनता के बीच सरकार की विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से रखा जा सके। अभियान के सभी कार्यक्रमों में सोशल मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को भी व्यापक रूप से संचालित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। अंत में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर तक योग शिविर एवं योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने तथा उसके उपरांत बूथ कार्यसमिति की बैठक करना तथा उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुचाने में सक्रिय सहभागिता करनी है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व पटल पर मजबूत नेतृत्व और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान के दौरान बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने आगे कहा भाजपा का मूल मंत्र सेवा, संगठन और राष्ट्र प्रथम की भावना है, जिसे कार्यकर्ता समाज के बीच निरंतर मजबूत करने का कार्य करेंगे।

जिला कार्यशाला में मंच का संचालन जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल ने किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनेकपाल सिंह, चैयरमैन कछला जगदीश लोनिया आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लखनऊ के इस इलाके में 6 एकड़ में बनेगा भारतखंडे संस्कृति यूनिवर्सिटी का नया कैंपस! फुल डिटेल जानिए
कार्यालय – जिला प्रोबेशन अधिकारी, शाहजहांपुर की उपस्थिति में राजकीय बाल ग्रह का किया गया निरीक्षण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
सड़क पर नियमों को ठेंगा दिखाने वालों पर एक्शन! 4 ओवरलोड वाहन सीज, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगे रिफ्लेक्टर
नशा तस्करी मामले के कैदी की पुलिस मुठभेड़ में मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गाजियाबाद में सौंदर्यीकरण कार्य तेज, मेयर ने किया निरीक्षण
Next Article मूसाझाग क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, अमन-चैन की मांगी दुआ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?