22 अप्रैल आज के दिन पहलगाम में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी को सैलानियों के खून से रंग दिया था। इस घटना में 26 लोगों की जान गई थी। यह आतंकी हमला आज भी लोगों के दिलों में गहरी टीस की तरह जिंदा है। जान गंवाने वालों में पोनीवाले सैयद आदिल हुसैन शाह भी थे।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए आदिल शाह के परिवार को नवनिर्मित मकान सौंपकर पिछले वर्ष किए गए अपने वादे को पूरा किया। आदिल पर्यटकों को खच्चर पर सवारी कराते थे। वह 22 अप्रैल, 2025 को लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में आतंकवादियों के एक समूह द्वारा किए गए हमले में मारे गए थे। इस हमले में अन्य 25 पर्यटकों ने भी अपनी जान गंवाई थी।
शिवसेना ने हमले की पहली बरसी पर आदिल अहमद के पैतृक गांव हापटनार में एक कार्यक्रम आयोजित किया। शिंदे ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसात और योगेश रामदास कदम हापटनार में आदिल की याद में बने मकान को सौंपने के लिए उपस्थित थे।

