‘गोली चली ही नहीं, सिर्फ टियर गैस चली…’, संसद में विपक्ष के आरोपों पर बोले जितेंद्र सिंह
भारी हंगामे और लंबी बहस के बीच एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हो गया है. बुधवार सुबह हंगामे के चलते स्थगित हुई सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू हुई, जिसके बाद बिल पर तीखा घमासान देखने को मिला. चर्चा के दौरान सरकार का पक्ष रखते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान केवल टियर गैस का इस्तेमाल हुआ था, कहीं कोई गोली नहीं चली’.

