By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पुस्तक लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > पुस्तक लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

पुस्तक लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न

Amarkesadmin
Last updated: April 4, 2026 2:15 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

आज महाविद्यालय परिसर में बहुप्रतीक्षित पुस्तक “स्वर्णिम काल @2047 : आत्मनिर्भर, समावेशी और विकसित भारत की परिकल्पना” का भव्य लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार सक्सेना ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रोफेसर (हिन्दी विभाग) प्रो. मोहन लाल मौर्य एवं उच्च शिक्षा की नोडल अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर प्रोफ० शिव राज कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “Learning Assessment” का भी लोकार्पण हुया
इस अवसर पर वक्ताओं ने पुस्तक के विषय-वस्तु, उसके उद्देश्य एवं समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारत के भविष्य, विशेष रूप से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो न केवल शिक्षाविदों के लिए बल्कि नीति-निर्माताओं, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
इस संपादित पुस्तक में देशभर के 40 से अधिक शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों ने अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किए हैं। इन विविध दृष्टिकोणों और गहन विश्लेषणों के संकलन से यह पुस्तक तैयार की गई है, जो भारत के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण बौद्धिक योगदान है। पुस्तक में शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, व्यापार, उद्योग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), कृषि एवं सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को समाहित किया गया है। इन विषयों पर लेखकों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए यह दर्शाने का प्रयास किया है कि किस प्रकार भारत प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति करते हुए एक समावेशी एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बन सकता है।
पुस्तक का संपादन प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार सक्सेना, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता एवं डॉ. जीवन कुमार सारस्वत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। संपादक मंडल ने अपने संबोधन में बताया कि इस पुस्तक का उद्देश्य केवल विचार प्रस्तुत करना ही नहीं, बल्कि एक सकारात्मक विमर्श को आगे बढ़ाना भी है, जिससे विकसित भारत की दिशा में ठोस प्रयास किए जा सकें।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अध्यक्षों एवं प्राध्यापकों की सक्रिय उपस्थिति रही। संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. बैकुंठ नाथ शुक्ला, अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. कमल सिंह, समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह, बी.एड. विभाग के अध्यक्ष प्रो. शिवराज कुमार, डॉ. विक्रांत उपाध्याय, हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवि भूषण, शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. सत्यम मिश्रा, अंग्रेजी विभाग के प्रो. नंद गोपाल मिश्रा तथा वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. एम.एम. फरशोरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पुस्तक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इसके अतिरिक्त डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह “कवीर जी”, डॉ. लक्ष्य सिंह चौधरी, डॉ. संदीप नायक, डॉ. मुन्ना वरुण, अनमोल निधि, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. नीतू गुप्ता, डॉ. राम प्रसाद वर्मा, डॉ. निहारिका रस्तोगी, डॉ. आकाश कुमार, डॉ. गौरव रस्तोगी सहित अन्य विद्वान भी उपस्थित रहे। गिंदो देवी महाविद्यालय से डॉ. शुभा भसीन एवं शालू गुप्ता की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के शोधार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का सफल संचालन एम.ए. राजनीति शास्त्र की छात्रा ऐश्वर्या भारद्वाज द्वारा अत्यंत प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने सराहना की।
अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के बौद्धिक प्रयास राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी योगदानकर्ताओं, संपादकों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगी।
समारोह का समापन डॉ संजीव कुमार सक्सेना के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

थाना कादरचौक पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सहित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
UP सरकार जल्द जारी करेगी आयुष ऐप, घर बैठे मिलेंगी सुविधाएं
मायावती: सपा की चाल और नीतियां हमेशा भाजपा को फायदा पहुंचाती रही हैं
मनी लॉन्ड्रिंग केस: जब्त हॉकर 800ए जेट की नीलामी संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गुणवत्तापरक व समयबद्ध हो शिकायतों का निस्तारण
Next Article सहसवान पुलिस ने अवैध डोडा सहित युवक पकड़ा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?