थाना सहसवान पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह व थाना सहसवान पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.04.2026 को 02 नफर अभियुक्त 1. सुधीर कुमार उर्फ सन्तोष पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम भदरौलिया थाना कादरचौक जिला बदांयू 2. भूरे पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम गलौथी थाना दातागंज जिला बदायूं के कब्जे से कुल 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका मय एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 को टेढाघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामद कार को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । बरामद डोडा -छिलका के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/15/60 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामदगी का विवरण
08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद होना व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 ।
गिरफ्तार करने वाली थाना सहसवान पुलिस टीम
प्र0नि0 श्री धनंजय सिंह थाना सहसवान मय टीम
