By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: डबल इंजन सरकार में सामाजिक समरसता और विकास को मिली नई रफ्तार :- असीम अरुण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > डबल इंजन सरकार में सामाजिक समरसता और विकास को मिली नई रफ्तार :- असीम अरुण
उत्तर प्रदेशराज्य

डबल इंजन सरकार में सामाजिक समरसता और विकास को मिली नई रफ्तार :- असीम अरुण

Amarkesadmin
Last updated: April 22, 2026 2:20 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

अंबेडकर के आदर्शों को धरातल पर उतार रही डबल इंजन सरकार :- असीम अरुण

बदायूँ :- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान-2026 के अंतर्गत डायट ऑडिटोरियम में आयोजित बदायूँ विधानसभा की संगोष्ठी को राज्यमंत्री/स्वतंत्र प्रभार (समाज कल्याण विभाग) असीम अरुण, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने भारतीय समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समानता और अधिकारों की जो मजबूत नींव रखी, उसी पर आज का लोकतांत्रिक भारत खड़ा है। आगे कहा अंबेडकर के विचार आज भी देश के नीति-निर्माण और विकास की आधारशिला हैं, उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने बाबा साहब के आदर्शों को धरातल पर उतारते हुए गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन को बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में सुशासन, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, और गरीब, दलित, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं।

प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को जो अधिकार दिलाए, वह भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने डबल इंजन की भाजपा सरकार उन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सामाजिक समरसता को मजबूती मिली है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गरीबों और दलितों के कल्याण हेतु प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही कहा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिला और युवा सभी को लाभ मिल रहा है, जिससे समाज में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें यह सिखाता है, कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही समाज में परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। आगे कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित हमारा संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों का भी गहन बोध कराता है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है, वहीं यह हम सभी से यह अपेक्षा भी करते है, कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान के मूल्यों को सशक्त करने का कार्य कर रही है, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे गरीब और वंचित वर्ग सशक्त हो रहे हैं।

कार्यक्रम में मंच का संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल, क्षेत्रीय संयोजक अनसूचित मोर्चा बुद्धपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन सागर, दयाराम व्यास, प्रदेश संरक्षक भारतीय वौद्ध महासभा राधेलाल, साहब सिंह, रघुवीर सिंह, एड० अरविंद वाल्मीकि, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा मनोज मशीह, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर दिवाकर, जिला मंत्री सहदेव सागर, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, पूर्व मंत्री मोनिका गंगवार, छत्रपाल सिंह, डॉ कृष्णा सिंह, सदवती बोद्ध, चैयरमैन अरविंद रावत, पंकज शर्मा आदि बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे।

जनपद संभल में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया
एनसीसी बैंड और छात्रों की प्रस्तुतियों ने बढ़ाया गणतंत्र दिवस का उत्सव
जनपद में हुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को एएसपी ग्रामीण ने दी सम्मानपूर्वक विदाई
₹5 करोड़ भूमि फर्जीवाड़ा मामला: संभल में पुलिस ने जांच में खोले कई राज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बंगाल चुनाव से पहले निशिकांत दुबे के दावे से बवाल, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के वीडियो पर विवाद
Next Article मूसाझाग में भीषण सड़क हादसा: लग्जरी गाड़ी की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?