By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 49071 वादों का निस्तारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 49071 वादों का निस्तारण
उत्तर प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 49071 वादों का निस्तारण

Amarkesadmin
Last updated: December 13, 2025 3:28 pm
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा आज दिनांक 13.12.2025 को जनपद बदायूँ में समय पूर्वान्ह 10ः30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
श्री विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा जनपद न्यायालय, बदायूँ परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा विचार व्यक्त किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को राष्ट्रीय लोक कल्याणकारी दिवस के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगणों व बैंक अधिकारीगणों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए अग्रिम बधाई दी। इसी क्रम में दिव्यांगजन विभाग के अधिकारियों के सौजन्य श्री विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के द्वारा दिव्यांगजनों को 01 ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।
श्री विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक पर्व है जहां पर पक्षकार अपने-अपने हितों के अनुरूप आपसी समझौते के आधार पर सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बैंक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को धन्यवाद करते हुये कहा कि आम-जन अपने बैंक विवादों को आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं।
श्रीमती शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि आम-जन न्यायालय में लम्बित विवादों जैसे आपराधिक शमनीय वाद, एन०आई० एक्ट-अन्तर्गत धारा 138 मोटर दुर्घटना सम्बन्धित वाद, वैवाहिक/पारिवारिक विवाद श्रम सम्बन्धी वाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी याद किरायेदारी, ट्रेफिक चालान, राजस्व बाद, विद्युत बिल आदि विवादों का निस्तारण इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करवा सकते है। इसी क्रम में उनके द्वारा सभी को राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाये जाने हेतु अपना-अपना सहयोग दिये जाने की अपील की गयी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, बदायूं एवं अपर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, बदायूं द्वारा अपने न्यायालयों में आपसी समझौते के आधार पर 1पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया गया।
श्री वीर कनेडी लाल, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बदायू द्वारा कुल 57 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण कर अंकन 34934600/-रुपये की धनराशि पीड़ितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलायी गयी।
उपभोक्ता फोरम द्वारा 10 वादों में से 07 वादों का निस्तारण कर अंकन 4651791/-रुपये की धनराशि पीड़ितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलायी गयी।
स्थाई लोक अदालत द्वारा 10 वादों में से 04 वादों का निस्तारण कर अंकन 1254000/-रुपये की धनराशि पीड़ितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलायी गयी।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बदायूँ द्वारा कुल 2051 मामलों का निस्तारण उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित वादों में विभिन्न बैंकों के 1519 मामले, भारत संचार निगम लि० के 30 राजस्व सम्बन्धित 451 मामले 807 स्थानीय निकाय के मामले एवं अन्य प्रकार के 36323 मामले थे। इस प्रकार कुल 41464 प्री-लिटिगेशन मामलों का एवं न्यायालयों में लम्बित फौजदारी एवं सिविल वादों में 7607 वादों का निस्तारण हुआ।
  इस प्रकार उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 49071 वादों का निस्तारण हुआ।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय बदायूँ के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जिला सिविल बार एसोशिएशन एवं जिला बार एसोशिएशन के विद्वान अधिवक्तागण, सभी सम्बन्धित बैंक के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, स्वयंसेवीगण, उपस्थित हुये।
सभी के समेकित प्रयासों से उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सका है।
बिलारी में श्मशान घाट भूमि विवाद गरमाया, प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी
नगर पंचायत दहगवां में जल्द बनेगा अग्नि शमन केंद्र
नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल को जन्मदिन की शुभकामनाएं
चंदौसी अशोक नगर निवासी आशीष तूफानी को बनाया गया जिला संभल प्रभारी
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों एवं विस्थापित परिवारों को किया गया नमन, अनुभवों से सीख लेने का किया आह्वान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article एक सीन… जो कभी फिल्माया ही नहीं गया
Next Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 14 दिसंबर 2025 : आज पौष कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?