बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर ट्रैक्टर से टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर यात्री शेड में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से चालक का शव निकलवा कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हुआ है।

