लखनऊ में चारबाग बस अड्डे से बसों का संचालन जल्द बंद कर दिया जाएगा और यहां से चलने वाली सभी बसें आलमबाग बस अड्डे से संचालित होंगी। चारबाग बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर हाईटेक बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है, जिसके चलते स्टेशन की घेराबंदी शुरू कर दी गई है। फिलहाल केवल एंट्री गेट खुला है, बाकी हिस्सों में टिनशेड की दीवारें खड़ी कर दी गई हैं। चारबाग से रोजाना करीब 350 बसें चलती हैं और 22 से 25 हजार यात्री यात्रा करते हैं, जो अब आलमबाग से बस सेवाएं लेंगे। नए हाईटेक बस अड्डे में वीआईपी लाउंज, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल, वेटिंग एरिया, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। लगभग ₹50 करोड़ की लागत से बनने वाला यह छह मंजिला बस स्टेशन जल्द ही निर्माण निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, इस पूरे प्रोजेक्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनाया जाएगा।
➡️ बदलाव:
यात्रियों को चारबाग के बजाय आलमबाग जाना होगा।
चारबाग का पुराना ढांचा बदलकर एक आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब बनेगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

