By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे पर योगी सरकार की कार्रवाई, अलंकार अग्निहोत्री निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे पर योगी सरकार की कार्रवाई, अलंकार अग्निहोत्री निलंबित
उत्तर प्रदेशराज्य

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे पर योगी सरकार की कार्रवाई, अलंकार अग्निहोत्री निलंबित

Amarkesadmin
Last updated: January 27, 2026 3:25 am
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे ने उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. इसके पीछे अलंकार अग्निहोत्री ने UGC नियम और प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान को वजह बताया है. वहीं, राज्य सरकार ने अलंकार अग्निहोत्री को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है.

सरकार ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है. बरेली मंडल के मंडलायुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. आधिकारिक आदेश के अनुसार, जांच पूरी होने तक अलंकार अग्निहोत्री को शामली के जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है. प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

अलंकार अग्निहोत्री ने लगाए गंभीर आरोप

इधर, इस्तीफे के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जिलाधिकारी आवास पर बातचीत के बहाने बुलाया गया और वहां कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया. उनका कहना है कि स्थिति गंभीर होने पर उन्होंने तत्काल एक वरिष्ठ सचिव को फोन कर जानकारी दी कि उन्हें जबरन रोका गया है और पुलिस कप्तान भी मौके पर मौजूद थे. हालांकि राज्य सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी.

अलंकार अग्निहोत्री मूल रूप से कानपुर के निवासी हैं. उनका पारिवारिक जीवन संघर्षों से भरा रहा है. जब वह करीब दस वर्ष के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था. परिवार की बड़ी संतान होने के कारण कम उम्र में ही उन पर जिम्मेदारियों का बोझ आ गया था. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और आगे बढ़ते हुए प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया.

UPPSC में 15वीं रैंक हासिल की थी

अलंकार अग्निहोत्री ने बीटेक और LLB की डिग्री ली है. उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की 2016 की परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल की थी. वर्ष 2019 में उन्होंने उन्नाव में एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाला. इसके बाद बलरामपुर और एटा में भी एसडीएम पद पर सेवाएं दीं. बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट बनने से पहले वे लखनऊ नगर निगम में असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर तैनात थे.

फिलहाल यह मामला प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा में है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों और कार्रवाई के पीछे वास्तविक स्थिति क्या है.

बिसौली में बिजली विभाग की बिजली बिल राहत योजना शुरू हुई
सन् 2027 में मा0 अखिलेश यादव जी को बनाए मुख्यमंत्री : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना रोजा व थाना सेहरामऊ दक्षिणी का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई
जनपद सम्भल के बहजोई पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया
खनन माफियाओं के हौसले बुलंद पूरी रात चलते हैं मिट्टी से भरे डंपर प्रशासन क्यों नहीं कर रहा कार्यवाही
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Hindi Panchang Today: 27 जनवरी का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग देखें
Next Article सिर काट अपने बैग में रखा…नग्न कर पॉलीथिन में पैक की लाश; ऑफिस में प्रेमी ने HR को इसलिए मारा; पूरी कहानी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?