चंदौसी | नगर पालिका परिषद चंदौसी की अध्यक्ष श्रीमती लता वार्ष्णेय ने 4 जुलाई 2026 को नगर की प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भगत सिंह मूर्ति से कचहरी मार्ग तथा भगत सिंह मूर्ति से रेलवे स्टेशन मार्ग तक स्थापित डेकोरेटिव पोल लाइटों का विधिवत उद्घाटन किया।
पालिकाध्यक्ष श्रीमती लता वार्ष्णेय ने बताया कि नगर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से पूर्व में भी कई प्रमुख मार्गों पर डेकोरेटिव पोल लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। इसी क्रम में इन दोनों व्यस्त मार्गों पर आधुनिक डेकोरेटिव पोल एवं एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, जिससे रात्रि के समय राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी तथा आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा।
उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है और भविष्य में भी शहर की आवश्यकतानुसार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर सभासद विक्की प्रजापति, उमा श्रीवास्तव, एडवोकेट बाबूलाल, अंशुल कुमार, हर्ष अरोरा, राजस्व निरीक्षक सचिन सक्सेना, प्रकाश लिपिक चंद्रमोहन, ब्रजवाला वार्ष्णेय, मुकुल शर्मा, क्षितिज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, मनोज, पंकज चौधरी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
चंदौसी में प्रकाश व्यवस्था को मिली नई चमक, डेकोरेटिव पोल लाइटों का हुआ उद्घाटन
Leave a Comment

