यूपी के मुख्यमंत्री शुक्रवार को सरकारी काम से गाजियाबाद में थे। यहां जनसभा और अधिकारियों संग बैठक निपटाने के बाद रात को वह राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली अपनी बहन पुष्पा चौधरी से मिलने पहुंच गए। एमजीआई घरौंदा सोसाइटी में वह रात करीब नौ बजे पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सीएम योगी के सोसाइटी में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जय श्रीराम और योगी योगी के नारे लगाए।
सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 45 मिनट तक सोसाइटी में रहे। सोसाइटी के लोगों और बच्चों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बहन से मुलाकात के दौरान योगी ने उनका और परिवार का कुशलक्षेम जाना।

