By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: उत्तर प्रदेश में शुरू होगा ‘एक जिला एक व्यंजन’ योजना, विश्व स्तर पर बढ़ेगा यूपी का स्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश में शुरू होगा ‘एक जिला एक व्यंजन’ योजना, विश्व स्तर पर बढ़ेगा यूपी का स्वाद
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में शुरू होगा ‘एक जिला एक व्यंजन’ योजना, विश्व स्तर पर बढ़ेगा यूपी का स्वाद

Amarkesadmin
Last updated: January 14, 2026 2:35 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। दुनिया के तमाम देशों में जल्द ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यंजनों का स्वाद महकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी माह एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की तर्ज पर एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत वैश्विक स्तर पर हर जिले के प्रसिद्ध व्यंजनों का प्रचार किया जाएगा और उनकी आपूर्ति कराई जाएगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने ओडीओसी योजना को लेकर 150 व्यंजनों की सूची तैयार की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर 24 जनवरी 2018 को ओडीओपी योजना का शुभारंभ किया था। निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 में राज्य से 1.70 लाख करोड़ रुपये का निर्यात किया गया था, इसमें 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी ओडीओपी उत्पादों की है। एमएसएमई विभाग ने ओडीओसी योजना के लिए हर जिले से कम से कम एक-एक व्यंजन का चयन किया है। चयनित उत्पादों की सूची मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई है। सूत्रों के अनुसार यूपी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ करेंगे।

योजना में शामिल उत्पादों को सरकार भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) से प्रमाणित कराएगी, जिससे विदेशों में इन उत्पादों की बिक्री में प्रामाणीकरण को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। साथ ही उत्पादों की जीआइ (भौगोलिक संकेत) टैग कराने में सरकार मदद करेगी। ओडीओपी योजना के तहत भी सरकार ने 77 उत्पादों को जीआइ टैग कराया है।

इसके अलावा भारतीय पैकेजिंग संस्थान से संबंधित कारोबारियों को उत्पादों की पैकिंग का प्रशिक्षण भी सरकार दिलाएगी। साथ ही उत्पादों के प्रचार में व्यापारियों की मदद करेगी। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खान-पान से संबंधित लगने वाले मेलों में भी इन उत्पादों को प्रदर्शित करने में सरकार व्यापारियों की मदद करेगी। इसके अलावा कारोबार को बढ़ाने के लिए व्यापारियों को 25 प्रतिशत छूट पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

दुनिया की जुबां पर चढ़ेगा यूपी के इन व्यंजनों का स्वाद

यूनेस्को ने हाल ही में लखनऊ को क्रिएटिव सिटी आफ गैस्ट्रोनामी (रचनात्मक पाक कला का शहर) का दर्जा दिया है। ओडीओसी योजना का शुभारंभ होने के बाद लखनऊ का स्वाद दुनिया की जुबां पर चढ़ेगा। ओडीओसी की सूची में लखनऊ की रेवड़ी, मक्खन मलाई व आम के उत्पादों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा वाराणसी की तिरंगा बर्फी व मलाई मिठाई, बलिया का सत्तू, आगरा का पेठा, मथुरा की माखन मिस्री, बाराबंकी की चंद्रकला, फरुर्खाबाद की दालमोट, शाहजहांपुर की लौंग बर्फी, सिद्धार्थ नगर का मखाना, गोरखपुर का लिट्टी-चोखा, कानपुर का लड्डू, मेरठ की रेवड़ी और गजक व बुलंदशहर की खुरचन सहित अन्य जिलों के प्रसिद्ध व्यंजन को सूची में शामिल किया गया है।

फीस के लिए स्कूल से निकले बच्चे, कांवड़ लेकर निकले
सपा नेताओं को अखिलेश की नसीहत
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तिलहर तहसील सभागार में जनसमस्याओं का निस्तारण एवं “बाल विवाह मुक्त भारत” हेतु नागरिकों को दिलाई गई शपथ
मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षा
मेरठ में JE और ड्राइवर रिश्वत केस में रंगे हाथ गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 14 जनवरी 2025 : आज मकर संक्रांति का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Next Article उत्तर प्रदेश में जल्द लागू होगी नई आयुष नीति, बनेगा प्रदेश आयुष हब
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?