मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में कांवड़ मार्ग से मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति का जनाजा गुजरने के दौरान कांवड़ियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की. बताया जा रहा है कि करीब 40 वर्षीय निजाम की मौत के बाद उनका जनाजा कांवड़ मार्ग से गुजर रहा था. जनाजे को रास्ता देने के लिए कांवड़ियों ने कुछ देर के लिए कांवड़ यात्रा रोक दी और डीजे भी बंद कर दिया. जनाजा गुजरने के बाद कांवड़ यात्रा दोबारा शुरू हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

