नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर जितना जश्न खिलाड़ियों ने मनाया उससे कहीं ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच हुए एक इंस्टा पोस्ट के संवाद की हो रही है।
एमएस धोनी ने गंभीर को लेकर किया था पोस्ट
मैच के दौरान वीवीआईपी स्टैंड्स में रोहित शर्मा और जय शाह के साथ मौजूद रहे धोनी ने अपनी लंबी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने गंभीर की ‘इंटेंसिटी’ की तारीफ की और लिखा कि उन पर यह मुस्कुराहट बहुत जचती है।

