By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सड़क बनवाने के लिया ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सड़क बनवाने के लिया ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र
उत्तर प्रदेशराज्य

सड़क बनवाने के लिया ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

Amarkesadmin
Last updated: April 6, 2026 2:39 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

बदायूं ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम मनवा निवासी प्रेमपाल व समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी बदायूँ को लिखित प्रार्थना पत्र देकर तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर क्षेत्र की कच्ची सड़कों को पक्की कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि चन्दौसी मार्ग हाईवे से अरविन्द वाष्णेय के भट्टे से होते हुए ग्राम मनवा, हतरा, दूंगों, दरामनगर, कुसुमरा होते हुए रेवती रेलवे स्टेशन तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह कच्चा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ग्राम मनवा से सैदपुर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर भी पक्की डामर (काली) सड़क बनाए जाने की मांग की गई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव मनवा निवासी राजेन्द्र के खेत से बदायूँ-मुरादाबाद एमएफ हाईवे मार्ग स्थित चन्दौसी-बदायूँ रोड पर नंदवारी सुन्दरलाल इंटर कॉलेज तक जाने वाला रास्ता भी कच्चा है, जिसे पक्का कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। गांव मानव से बच्चे स्कूल को इसी रास्ते से जाते हैं जिससे बारिश के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है कच्ची सड़क होने के कारण बच्चे कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 12 दिसंबर 2022 को पूर्व विधायक कुशाग्र सागर व विधायक आशुतोष मौर्य को भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। 6 अप्रैल को ग्राम मनवा स्थित चामुंडा मंदिर पर क्षेत्रवासियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कच्ची सड़कों पर पक्की डामर सड़क बनवाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई। बैठक में प्रेमपाल मीना,केके पाल, सेवाराम, श्रीदेव, राहुल शर्मा, रामवीर मौर्य, देवेश कुमार, गेंदनलाल, हेतराम, प्रेमशंकर, व्रजपाल, जयपाल, धर्मेन्द्र, हरीशंकर, सतेन्द्र कुमार, कोमिल सिंह, गंगाचरण शर्मा, रामचन्द्र, अनूप कुमार, कुंवरपाल, गिरीशपाल, श्रीकृष्ण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

सड़क हादसे में व्यापारी घायल
पेपर लीक विरोध मार्च पर पुलिस कार्रवाई, अखिलेश ने सरकार को घेरा
बिसौली में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
असली दूल्हा, फर्जी दुल्हन और झूठी शादी… पुलिस बनकर लाखों की लूट, हिस्ट्रीशीटर समेत गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार
नगर निगम कार्यालय में हुआ जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 6 अप्रैल 2026 : आज वैशाख चतुर्थी तिथि, जानें सभी शुभ और अशुभ मुहूर्त की तारीख
Next Article निजी स्कूलों एवं पुस्तक विक्रेताओं की मिली भगत से गरीब जनता का शोषण नहीं होने देंगे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?