माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति का सत्यापन करने तथा ग्रामीणजनों की विभिन्न प्रकार की शिकायतों और समस्याओं का विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में गांव में ही समाधान कराने के उद्देश्य से ग्राम मूढ़ाखेड़ी और फूलपुर मिठनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित की गई।
इस ग्राम चौपाल में ग्रामीणजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को चिन्हित करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिए गए।
गांव की समस्या, गांव में समाधान
Leave a Comment

