आकाश आनंद का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले पीडीए नहीं “पब्लिक डराओ अभियान” चला रही सपा !
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। आकाश आनंद ने ट्विटर पर बहन जी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को सबसे ज्यादा डर बीएसपी से लगता है, इसलिए सपा नेता पीडीए, पीडीए चिल्लाते रहते हैं।
आकाश आनंद ने लिखा कि पीडीए पर भी टिकना सपा के बसकी बात नहीं है।
उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सर्वसमाज के लोगों को छलावा करने वाली समाजवादी पार्टी और उसकी संकीर्ण जातिवादी राजनीति से सावधान रहना चाहिए।
उन्होंने सपा के पीडीए को लेकर कहा कि इसका असली मतलब “पब्लिक डराओ अभियान” है।

