बिहार की राजनीति में पगड़ी (मुरैठा) बांधकर चर्चा में रहने वाले सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। डिप्टी सीएम से सीएम की कुर्सी तक पहुंचे चौधरी की शैक्षणिक योग्यता हमेशा से राजनीतिक चर्चाओं और विवादों का केंद्र रही है।
चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी ने अपनी उच्च शिक्षा तमिलनाडु की मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से पूरी की है।
इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी है कि उन्हें ‘कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी’ से डी.लिट (D.Litt – डॉक्टर ऑफ लेटर्स) की मानद उपाधि मिली है। इसी मानद उपाधि के कारण उनके दोस्त उन्हें अक्सर ‘डॉक्टर सम्राट’ कहकर बुलाते हैं।
हालांकि, उनकी इस डी.लिट की डिग्री को लेकर काफी विवाद रहा है। विपक्षी दलों ने कई बार सवाल उठाया है कि क्या ‘कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी’ एक अधिकृत और मान्यता प्राप्त संस्थान है। अपनी शिक्षा पर उठे इन तमाम सवालों और राजनीतिक विवादों के बीच, सम्राट चौधरी अब बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

