गुरुवार को जिला संभल समाजवादी पार्टी की जिला बैठक कैंप कार्यालय बहजोई में आयोजित की गई, जिसमें 12वीं सदी के महान शासक महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने महाराजा बिजली पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि महाराजा बिजली पासी 12वीं सदी के शक्तिशाली शासक थे, जिन्होंने अवध क्षेत्र में शासन किया। वे पासी समाज एवं दलित समुदाय के गौरव के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने समाज और दलित वर्ग के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। वे एक कुशल शासक, साहसी योद्धा और श्रेष्ठ रणनीतिकार थे तथा सामाजिक कार्यों में भी उनकी अहम भूमिका रही।
जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शखधार ने कहा कि महाराजा बिजली पासी ने अपनी माता की स्मृति में बिजनौर में एक किला बनवाया तथा पिता की याद में लखनऊ में ‘आशियाना’ नामक किला बनवाया। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा के प्रसार हेतु स्कूलों की स्थापना कराई और जनहित में कुएं खुदवाने जैसे कार्य भी कराए। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव,जिला सचिव विभोर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शोभित कुमार काका, नगर अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी, कमल शर्मा, चेतन गुप्ता (नगर अध्यक्ष व्यापार सभा), प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष आसिफ इकबाल, रवि शखधार, राजवीर यादव, चेतन, रियासत सैफी, यामीन सैफी, एसपी बिलाल, तस्लीम, अरविंद यादव, मुकेश यादव, नेताजी लायक सिंह, इदरीश भाई, सद्दाम भाई, जमील भाई, ललतेश यादव, अक्षय गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव, प्रतीक नानू, मनोज शर्मा, वीरान यादव, राजू खड़कवंशी, एडवोकेट नजाकत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला सपा बैठक में मनाई गई महाराजा बिजली पासी जयंती, चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment

