संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा माधव राव सिंधिया स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। नगर निगम की आईईसी टीम ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण, पौधों के महत्व एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं नगर निगम की आईईसी टीम की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने एवं उसकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित करना तथा जनसहभागिता से स्वच्छ, हरित एवं सुंदर शाहजहाँपुर के निर्माण को बढ़ावा देना रहा।

