सम्भल ( बहजोई) 22 मई 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में बैंकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत वार्षिक क्रेडिट प्लान को लेकर चर्चा की गयी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एमएसएमई में जनपद में अच्छा कार्य करने की आवश्यकता है। कृषि क्षेत्र के अन्तर्गत फूलों की खेती एवं अन्य क्षेत्र में बहुत सम्भावनाएँ हैं गंगा एक्सप्रेसवे के संचालित हो जाने से बहुत सुविधा प्राप्त होगी इसका लाभ उठाना चाहिए। एजुकेशन लोन पर भी ध्यान दिया जाए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत बैंकों में लंबित आवेदन की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खादी ग्रामोद्योग योजना तथा पीएम स्व निधि, एन आर एल एम एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लंबित आवेदनों पर बैंक वार चर्चा की गयी । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कृषि एवं इससे जुड़े क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा जाए। पिछले वित्तीय वर्ष में
विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को शील्ड देकर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत पंचायती राज विभाग लेखा परीक्षा ऑडिट के संबंध में बैठक की गयी। 2011-12 से 2023-24 तक जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें सम्भल से जारी अधिकार प्रतिवेदन के अनुपालन की स्थिति। ग्राम पंचायतों को रिकॉर्ड पूर्ण करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रस्तर निस्तारण को लेकर भी एडीओ पंचायत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय, एलडीएम ललित कुमार रॉय, जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह एवं सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी एवं समस्त संबंधित जिला समन्वयक बैंक, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी के निर्देशन में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Leave a Comment

