प्रेस नोट आज दिनांक 05/07/2025 को वन महोत्सव के अवसर पर चंदौसी रेंज के बहजोई सेक्शन के गांव खजरा खाकम में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर गुलमोहर पीपल आदि पौधों का पौधारोपण किया गया कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गंभीर यादव एवं श्री गिरी महाराज और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और सम्भल रेंज में दिनांक 05/07/2026 को वन महोत्सव के अवसर पर “कल्कि धाम संभल “ में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर पंचवटी वाटिका एवं हरिशंकरी वाटिका का रोपण किया गया
इस अवसर पर श्री स्वामी विद्धलआनंद जी , श्री संजय वालिया जी , श्री लवकुश प्रधान जी ,श्री जयपाल जी ,निशांत त्यागी जी एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार एवं समस्त संभल रेंज स्टाफ मौजूद रहा एवं गुन्नौर रेंज में आज दिनांक 05/07/2025 को वन महोत्सव के अवसर पर सिंगोली कल्लू स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर कदंब, चक्रेसिया, बटालब्रश आदि पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामश्री, मंदिर सेवक रामलाल जी, पशु चिकित्सक राधे शर्मा, ग्रामीण , श्री ब्रजमोहन क्षेत्रीय वन अधिकारी गुन्नौर , एवं रेंज स्टाफ गुन्नौर मौजूद रहा।

