माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में आज नगर पंचायत गुन्नौर जनपद सम्भल द्वारा वृक्षारोपण 2026 अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती खुशबू एवं अधिशासी अधिकारी श्री अमरेश तिवारी जी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के समस्त कर्मचारीगण एवं सम्मानित सभासदगण द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” एवं हरित उत्तर प्रदेश – स्वच्छ उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने का प्रण लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
आइए, हम सभी मिलकर हरियाली बढ़ाएँ, पर्यावरण बचाएँ 🌳 वृक्ष लगाएँ • जीवन बचाएँ
वृक्षारोपण महायज्ञ–2026
Leave a Comment

