दशकूपसमा वापी दशवापीसमो ह्रदः।
दशह्रदसमः पुत्रो दशपुत्रसमो द्रुमः॥
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में ‘पवित्र त्रिवेणी’ के पौधों को रोपकर ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी पर आधारित कैलेंडर का विमोचन एवं ‘मौलश्री’ का पौधा लगाकर ‘हरित उत्तर प्रदेश’ के पावन संकल्प को नई ऊर्जा दी।
साथ ही, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधे एवं वनाच्छादन अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले महानुभावों को चेक भी प्रदान किए।
आइए, अपनी माँ और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कम से कम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाएं और 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाएं।

