जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम घासीपुर गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल के लिए नेपियर घास लगवाने के लिए मिट्टी स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया तथा साफ सफाई तथा तालाब को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा गौ आश्रय स्थल की भूमि के कब्जा मुक्त कराने को लेकर भी संबंधित को निर्देशित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा गौ आश्रय स्थल आनंदपुर का भी निरीक्षण किया तथा गौशाला के पास मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर भी निर्देशित किया तथा साफ सफाई को लेकर भी संबंधित को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा बड़ा मैदान बहजोई में 4 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026( अपराह्न 3 बजे से 7 बजे तक) तक कथा व्यास निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज द्वारा की जाने वाली श्री राम कथा स्थल का भी निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं को देखा एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा विकासखण्ड बहजोई के गौ आश्रय स्थल घासीपुर एवं गौ आश्रय स्थल आनंदपुर का निरीक्षण किया
Leave a Comment

