By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: स्नान पर नहीं, पहिया लगी पालकी पर थी आपत्ति…, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के संगम स्नान प्रकरण पर माघ मेला प्रशासन ने रखा पक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > स्नान पर नहीं, पहिया लगी पालकी पर थी आपत्ति…, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के संगम स्नान प्रकरण पर माघ मेला प्रशासन ने रखा पक्ष
उत्तर प्रदेशराज्य

स्नान पर नहीं, पहिया लगी पालकी पर थी आपत्ति…, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के संगम स्नान प्रकरण पर माघ मेला प्रशासन ने रखा पक्ष

Amarkesadmin
Last updated: January 20, 2026 1:38 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

माघ मेला में मौनी अमावस्या महापर्व के महास्नान पर रविवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के डुबकी न लगाने के प्रकरण में सोमवार दोपहर को स्वामी ने मीडिया से बात की तो पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने भी अपना पक्ष रखा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि उन्हें स्नान करने से नहीं रोका गया, बल्कि आग्रह किया गया। आपत्ति तो सिर्फ पहिया लगी पालकी पर थी, जिस पर सवार होकर संगम नोज तक जाना चाहते थे। उस समय संगम नोज पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ थी और पहिया लगी पालकी पर सवार होकर वह घाट तक जाते तो भगदड़ अथवा कोई भी अनहोनी की घटना होने की आशंका थी।

सुरक्षा व प्रोटोकाल को प्रशासन ने इंकार कर दिया था

प्रयागराज मेला प्राधिकरण में मंडलायुक्त ने कहा कि वह बिना पूर्व सूचना के सैकड़ों अनुयाइयों संग वाहन से संगम के पास बैरियर तक पहुंचे। शनिवार को दो वाहनों, सुरक्षा व प्रोटोकाल की मांग की थी, जिस पर प्रशासन ने इन्कार कर दिया था। बिना अनुमति के वह निकले और पांटून पुल दो का बैरियर तोड़ते हुए संगम की ओर बढ़े। तब संगम पर स्नानार्थियों का अत्यधिक दबाव था मगर वह नहीं मानें।इसके आगे बढ़े और संगम टावर के पास का बैरियर भी तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज से प्रकरण की कराई जाएगी जांच

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि ज्योतिष्पीठ और बद्रिकाश्रम पीठ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्लाज-ए में उल्लिखित निर्देशों का पालन कराना प्रशासन व पुलिस की जिम्मेदारी है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कहा कि बैरियर तोड़ने से लेकर संगम मार्ग को तीन घंटे तक बाधित रखने की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर प्रकरण की जांच कराई जा रही है, जिस पर वैधानिक कार्यवाही कराई जाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डाॅ. अजयपाल शर्मा, डीआइजी मुख्यालय विजय ढुल, एसपी मेला नीरज पांडेय व उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला भी मौजूद रहे।

क्या कहते हैं मेलाधिकारी

मेलाधिकारी ऋषि राज ने कहा कि तीन घंटे तक संगम मुख्य वापसी मार्ग को बाधित किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा व सहूलियत के लिए तैनात सैकड़ों पुलिस कर्मियों को व्यवस्था संभालने में चेन बनानी पड़ी।

डी पॉल स्कूल में होली की उमंग और रंगों का उत्सव
नितिन नवीन का लखनऊ दौरा: मिशन 2027 की रणनीति का शंखनाद
लव जिहादियों से परेशान पीड़िता ने लगाए पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप
थाना कलक्टरगंज परिसर में 12 मंजिला बैरक निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण बैठक संपन्न, मतदाता सूची प्रक्रिया तय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नगर पालिका परिषद ने आयोजकों के स्वयं सम्मान पर लगाई रोक
Next Article नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिसौली में कार्यकर्ताओं में उत्साह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?