प्रदेश में छतों पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की गई है। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने अगले 3 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 3 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है।
🔹 कंपनी ने लखनऊ से ‘घर-घर सोलर’ अभियान की शुरुआत की।
🔹 लक्ष्य: 1000 मेगावाट की कुल क्षमता विकसित करना।
🔹 प्रदेश के सभी जिलों में 52 चैनल पार्टनर्स के जरिए विस्तार की योजना।
🔹 उपभोक्ताओं को जीरो डाउन पेमेंट जैसी फाइनेंसिंग सुविधा भी मिलेगी।
🔹 पीएम सूर्य घर योजना और यूपी सरकार की सब्सिडी मिलाकर 3 किलोवाट तक के सिस्टम पर ₹1.08 लाख तक का लाभ संभव।
सोलर एनर्जी को बढ़ावा, यूपी के हर जिले में फैलेगा टाटा पावर का नेटवर्क
Leave a Comment

